लखनऊ : पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद
विरोधियों और समर्थकों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को आरक्षण का विरोध कर रही सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने
राष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में कोई फैसला
किया गया तो राज्यकर्मी बिना नोटिस लाइटिनिंग हड़ताल पर चले जाएंगे।
इसके
साथ ही संसद के शीतकालीन सत्र में दिल्ली में रैली करने का भी निर्णय किया
गया। राजधानी के गन्ना संस्थान प्रेक्षागृह में हुए सर्वजन हिताय संरक्षण
समिति के राष्ट्रीय सम्मेलन में कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग जुटे।
मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक एमसी द्विवेदी ने कहा कि सरकारी
नौकरियों में ज्येष्ठता व श्रेष्ठता के सर्वमान्य सिद्धांत का पालन किया
जाना चाहिए। उधर पदोन्नति में आरक्षण के लिए सरकार पर दबाव बनाने में
समर्थक भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने पदयात्र निकालकर अपनी ताकत का अहसास
कराया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस पैदल मार्च में भी
बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। समिति नवंबर में लखनऊ में एक रैली भी करेगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें