इलाहाबाद (जेएनएन)। परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की
लिखित परीक्षा परिणाम को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईकोर्ट
के आदेश पर शुक्रवार को स्कैन कॉपियां बांटी गई, उनमें रिजल्ट में फेल
होने वाले कई अभ्यर्थी कॉपी पर दर्ज अंकों से पास हो रहे हैं।
39
अभ्यर्थियों में से सिर्फ 32 को ही कॉपी मिल पाई है, एक अभ्यर्थी का पहला
पेज नहीं पाया तो अन्य की कॉपियां खोजी जा रही हैं। कॉपी देखते ही
अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की पहली लिखित
परीक्षा के परिणाम में बेशुमार गड़बडिय़ां सामने आ रही हैं। परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव के निलंबन व उच्च स्तरीय जांच टीम बनाए जाने के चार दिन
बाद शुक्रवार को फिर स्कैन कॉपी वितरण का कार्य शुरू हुआ। इसमें शिखा यादव
अनुक्रमांक 59600401908 को रिजल्ट में महज 22 अंक मिले थे, जबकि उसकी कॉपी
पर 75 अंक दर्ज मिले हैं। ऐसे ही अभिषेक वर्मा अनुक्रमांक 28280502751 को
रिजल्ट में 60 अंक मिले थे, उसकी कॉपी पर 67 अंक लिखे हैं और सात प्रश्नों
के अंक कुल अंकों में जोड़े नहीं गए हैं। आराधना वर्मा अनुक्रमांक
59590200698 को रिजल्ट 19 और कॉपी पर 74 अंक मिले हैं। श्वेता सिंह
अनुक्रमांक 2421207422 को रिजल्ट में 64 अंक मिले थे, उसकी कॉपी में दर्ज
तीन अंक जोड़े नहीं गए हैं। गोपाल यादव अनुक्रमांक 35350200569 को रिजल्ट
66 अंक मिले थे, उसकी कॉपी में कटिंग और ओवर राइटिंग करके सही प्रश्नों में
अंक नहीं दिए गए हैं।
इसी तरह से आशुतोष सिंह अनुक्रमांक 35360502271 को रिजल्ट 66 अंक मिले,
उसके कई सवाल कॉपी पर सही है पर उन पर अंक नहीं दिए गए हैं। वहीं, नीलम
कुमारी अनुक्रमांक 68700301126 को कॉपी में कटिंग होने पर भी अंक दिए गए
हैं। अभ्यर्थी विशाल सिंह व अनूप ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भी सभी
अभ्यर्थियों को कॉपी नहीं मिल सकी है। सात अभ्यर्थियों की कॉपी अब भी खोजी
जा रही है, एक अभ्यर्थी का पहला पेज गुम हो गया है।
अनीता की कॉपी पर ओवर राइटिंग
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से पिछले दिनों 119 अभ्यर्थियों को
कोर्ट के आदेश पर कॉपी दी गई थी, उसमें अनीता त्रिपाठी के एक प्रश्न के
उत्तर में ओवर राइटिंग होना सामने आया है। ऐसे ही कुछ अभ्यर्थियों को कटिंग
होने पर अंक दिए गए हैं तो कुछ का मूल्यांकन नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों ने
कहा कि इसकी शिकायत व उच्च स्तरीय टीम से करेंगे।
धरने पर बैठे खफा अभ्यर्थी
समय पर उत्तर पुस्तिकाएं न मिलने से खफा अभ्यर्थियों ने शुक्रवार शाम को
कार्यालय के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अफसर
जानबूझकर उन्हें कॉपी देने में आनाकानी कर रहे हैं। उधर, कार्यालय में
उत्तर पुस्तिकाओं की नए सिरे से शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच करने में
जुटे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें