लखनऊ : प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर तक प्रस्तावित कर्मचारी हड़ताल होने
या रोकने का फैसला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आकर टिक गया है।
गुरुवार को मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय कर्मचारियों को समझाने में विफल
रहे, जबकि उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा द्वारा गत आठ अक्टूबर को की गई
कोशिश भी नाकाम रही
थी। मुख्य सचिव ने कर्मचारी नेताओं को मुख्यमंत्री के
20 अक्टूबर को लखनऊ लौटने के बाद वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।1मुख्य
सचिव ने गुरुवार को बैठक में कर्मचारी नेताओं को नई पेंशन योजना के लाभ
गिनाने के साथ ही बताया कि कर्मचारियों को विभिन्न लाभ देने के मामले में
अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश अग्रणी है, जबकि बैठक में मौजूद
कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी ने इसे गलत ठहराते हुए कहा कि पंजाब और
उत्तराखंड सहित कई अन्य राज्यों के मुकाबले यहां सुविधाएं कम हैं। गुरुवार
को सुबह और शाम को दो चक्रों में मुख्य सचिव के साथ और दोपहर में पेंशन
निदेशक के साथ हुई बैठक में अधिकारी जहां नई पेंशन के फायदे गिनाते रहे,
वहीं कर्मचारी नेताओं ने उन्हें इसके नुकसान गिनाने में कोई कसर नहीं
छोड़ी। तर्क-वितर्क के बाद यह बैठकें बेनतीजा रहीं।
लोक भवन में हवन-पूजन के बाद मुख्य सचिव ने अपने नए कार्यालय के पहले दिन
की पहली बैठक कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के
पदाधिकारी बाबा हरदेव सिंह, हरिकिशोर तिवारी, दिनेश चंद शर्मा और शिवबरन
सिंह यादव के साथ ही की।
Uptet News | uptet | primary ka master | primarykamaster | updatemart |
basic shiksha news | updatemarts | uptet | basic shiksha | primary ka
master.com | primery ka master | basic news | up praimary ka master |
basic shiksha |update uptet | updatemarts |uptet.mart | upupdatemarts
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें