जागरण संवाददाता, इटावा : बमुश्किल आयोजित हुये बीटीसी-2015 के चतुर्थ
सेमेस्टर के पेपर सोमवार को निरस्त हो गये। यह परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर तक
शहर के राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर आयोजित की जानी थी। सोशल मीडिया पर सभी
प्रश्न पत्र वायरल हो जाने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद ने
परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है।
इससे बीटीसी प्रशिक्षुओं में
हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा के बाजार में उनके करीब 27 लाख रुपये फंस गये
हैं। नाम न छापने की एक शर्त पर एक बीटीसी प्रशिक्षु ने बताया कि जनपद में
प्रति विद्यालय में परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर दो से पांच
हजार रुपये तक की वसूली की गई थी। औसत अगर लगाया जाये तो प्रति प्रशिक्षु
तीन हजार रुपये की अवैध वसूली मान भी ली जाये तो जनपद के 22 कालेजों के 903
परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में इनका करीब 27 लाख रुपया शिक्षा
के बाजार में फंस गया है। अब ये प्रशिक्षु परेशान हैं कि परीक्षा कब होगी।
वैसे भी पेपर लेट होने की वजह से इन लोगों का नई शिक्षक भर्ती में बैठ पाना
मुश्किल लग रहा है। अर्से से चल रहा है यह धंधा परीक्षाओं में अच्छे अंक
दिलाने को लेकर अवैध वसूली का धंधा बीटीसी व बीएड कॉलेजों में एक लंबे
अर्से से चल रहा है। योगी आदित्य नाथ की सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि
नकल पर अंकुश लगा दिया गया है परंतु इन कॉलेजों के मामले में ऐसा नहीं है।
बीएड व बीटीसी प्रशिक्षुओं से परीक्षाओं के नाम पर हर वर्ष जबर्दस्त वसूली
की जाती है। जिला प्रशासन भी इन कॉलेजों को छोड़े रहता है। कई कॉलेज तो
इसके लिए कुख्यात हो चुके हैं। इसमें लाइन पार के कुछ कॉलेज भी शामिल हैं।
शिकायत होगी तो कार्रवाई होगी डायट प्राचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक
राजू राणा ने बताया कि कॉलेजों में अगर अवैध वसूली की जा रही है तो वह
नियमत: गलत है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जायेगी और उस पर
कार्रवाई की जायेगी। डायट में चलने वाले प्रशिक्षण में किसी भी प्रशिक्षु
से कोई धन नहीं लिया जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा निरस्त की गई है
यह परीक्षा दोबारा से कराई जायेगी, नई तिथि की घोषणा जल्द होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें