वाराणसी (जेएनएन) : अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों
का टोटा बना हुआ है। शिक्षकों के 107 पद रिक्त है। इसमें 21 हेड मास्टर भी
शामिल है। इसका असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है।
छह माह में महज अब तक 35 फीसद
ही कोर्स पूरा हो सका है। जबकि अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 26 अक्टूबर से होने
वाली है।
कान्वेंट स्कूलों के तर्ज पर वर्तमान सत्र से जनपद के 45 परिषदीय
विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है। इन विद्यालयों को
कंप्यूटर, प्रोजेक्टर सहित अन्य सुविधाओं से लैस भी किए जा चुके हैं। वहीं
इन विद्यालयों में मानक के अनुसार अब भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। दूसरी
ओर बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें गत माह उपलब्ध कराई गई। मलदहिया स्थित
प्राइमरी स्कूल के कक्षा तीन के सुधाकर व रजनी तथा कक्षा पांच के विजय ने
बताया कि किताबें देर से मिलने के कारण अब तक महज 35 फीसद कोर्स पूरा किए
जा सके हैं। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में पांच शिक्षक तैनात है।
हालांकि इसमें से दो शिक्षामित्र हैं। बीएसए जय सिंह ने बताया कि अंग्रेजी
माध्यम के विद्यालयों में 107 शिक्षक कम हैं। परिषदीय विद्यालयों में
नियुक्त शिक्षकों को ही अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में भेजा जा रहा है।
इसके तहत शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। 107 शिक्षकों के सापेक्ष 426 ने
आवेदन किया है। वहीं 13 अक्टूबर में राजकीय क्वींस इंटर कालेज में हुई
परीक्षा में 283 अध्यापक उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 17 हेडमास्टर भी शामिल
हैं। लिखित परीक्षा में सफल सभी अध्यापकों को साक्षात्कार के लिए 31
अक्टूबर को सुबह दस बजे बीएसए दफ्तर बुलाया गया है। ऐसे में शिक्षकों की
कमी जल्द दूर कर ली जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें