गोंडा। शिक्षा विभाग में नवनियुक्त 600 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों
का अभी तक सत्यापन नहीं कराया है। इसके साथ ही शिक्षामित्र से समायोजित
शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन तो करा लिया गया। मगर 650
शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिससे शिक्षकों की दीपावली फीकी
पडने वाली है।
बेसिक शिक्षा विभाग में हाल ही में भर्ती हुए
तकरीबन 650 शिक्षकों को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त तो कर
दिया। मगर विभाग ने उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं कराया।
विभाग ने शिक्षामित्र से समायोजित किए गए शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण
पत्रों को सत्यापन पहले ही करा लिया था।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी ने जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी से अभियान चलाकर 25 अक्तूबर तक नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक
प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराए जाने के साथ शिक्षामित्र से समायोजित किए गए
शिक्षकों के वेतन भुगतान का अनुरोध किया था।
मगर विभाग ने 650
शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का न तो सत्यापन कराया और न ही वेतन
भुगतान का आदेश जारी किया। इससे 650 शिक्षकों की दीपावली फीकी पडने वाली
है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार
त्रिपाठी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवनियुक्त 650 शिक्षकों का दीपावली
से पहले वेतन भुगतान कराने का अनुरोध किया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें