68500 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त सीटें भरे जाने के लिए कटऑफ 30-33
के आधार पर परिणाम जारी करने की मांग तेज हो गई है। यह वही कटऑफ है जिसे
शासनादेश के तहत शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले 21 मई को जारी किया
गया था लेकिन, परिणाम 40-45 फीसद पर तय किया गया। अभ्यर्थी संगठनों ने
मंगलवार को न्याय पद यात्र व जुलूस निकाला।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इलाहाबाद पर गांधी जयंती के अवसर पर
सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे। वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक न्याय पदयात्र
निकाली। कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। 21 मई को शासनादेश के तहत शिक्षक
भर्ती का कटऑफ जारी किया गया था तो बाद में उसमें बदलाव क्यों हुआ। जिससे
हजारों अभ्यर्थी उत्तीर्ण होने के बावजूद चयन से वंचित हो गए। सरकार से
मांग किया कि भर्ती में अनियमितता के दोषी अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
करवाई जाए और कटऑफ 30-33 के आधार पर परिणाम निकाला जाए जिससे रिक्त सीटों
पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके। यहां शनि सिंह ‘तन्हा’, प्रशांत पाल,
अमरेंद्र, अमित यादव समेत अन्य शामिल रहे।
वहीं युवा मंच ने भी शिक्षक भर्ती में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए
हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की। अध्यक्ष अनिल सिंह के
नेतृत्व में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से सुभाष चौराहा सिविल
लाइंस तक जुलूस निकाला। अभ्यर्थियों का कहना है कि 21 मई के शासनादेश के
आधार पर ही 68500 सहायक अध्यापक भर्ती का परिणाम निकाला जाए, जिससे रिक्त
सीटें भरी जा सकें और चयन से वंचित अभ्यर्थियों को राहत मिले। अभ्यर्थियों
ने यह भी कहा कि कापियां जलाई गई हैं, कापियों में छेड़खानी हुई है तो
पुनमरूल्यांकन से कोई समाधान निकलने की बजाए नए विवाद उत्पन्न होंगे। इसलिए
फिर से परीक्षा कराई जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें