सहायक शिक्षक के 68 हजार 500 पदों पर भर्ती मामले में नित्य नई-नई
गड़बड़ियां सामने आ रही हैं लेकिन अब तक इन भ्रष्टाचारों के लिए भी किसी भी
दोषी अधिकारी को दंडित न करने पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने और भी सख्त रुख
अपनाते हुए, पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के आदेश दिए
हैं।
यह आदेश न्यायमूर्ति इरशाद अली की एकल सदस्यीय पीठ ने अन्य पिछड़ा वर्ग
की अभ्यर्थी कुमारी छाया देवी की याचिका पर दिए। याचिका में कहा गया था कि
ओबीसी वर्ग के लिए इस परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स 67 था जबकि याची को
64 मार्क्स ही मिल सके। याची ने उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर
के जब मिलान किया तो पाया कि उसके चार जवाबों का मूल्यांकन गलत क्या गया
है। न्यायालय ने कहा कि इस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए एक जांच
कमेटी भी बनाई गई है लेकिन हम यह नहीं समझ पा रहे कि जांच कमेटी को ये
तथ्य (याचिका में उल्लेखित) क्यों नहीं मिल रहे। यदि याची का दावा सही है
तो उसके साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। न्यायालय ने कहा कि ये जितने भी मामले
हमारे सामने आ रहे हैं, इनमें देखा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के
अधिकारी कानून सम्मत कार्य नहीं कर रहे। बावजूद इसके राज्य सरकार दोषी
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
न्यायालय अपने इस आदेश को मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश देते हुए,
मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वह सहायक शिक्षक भर्ती मामले में हुए
भ्रष्टाचार से मुख्यमंत्री को तीन दिन में अवगत कराएं। न्यायालय ने मामले
की अग्रिम सुनवाई इस विषय पर विचाराधीन अन्य याचिकाओं के साथ 8 अक्टूबर को
किए जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की कॉपियां बदलने के
मामले पर हाईकोर्ट ने पहले ही सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है और भर्तियों
को अपने अंतिम आदेश के आधीन किया हुआ है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें