68500 शिक्षक भर्ती के शासनादेश ने कराया भर्ती का बंटाधार, नियम सही न होने से बार-बार हुए बदलाव, जांच समिति की भी अनदेखी
परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम
पर गंभीर आरोप लगे। प्रदेश सरकार व परीक्षा संस्था दोनों कठघरे में आईं,
हालांकि जिस तरह का हंगामा बरपा वैसी खामियां जांच समिति की रिपोर्ट में
उजागर नहीं हुई हैं। दरअसल, इस भर्ती में ‘धमाके’ करने का पूरा ‘बारूद’
परीक्षा संस्था ने ही मुहैया कराया था, क्योंकि भर्ती का शासनादेश ही ऐसा
बना कि जिसमें खामियों की भरमार रही। इसके बाद भी जांच समिति ने अपनी
रिपोर्ट में इस पक्ष की पूरी तरह से अनदेखी की है। योगी सरकार की पहली और
सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विवाद शुरू हुए,
जो लगातार बढ़ते गए और अब भी खत्म नहीं हुए हैं।
उत्तीर्ण प्रतिशत से चयन प्रभावित: शिक्षक भर्ती के 68500 पदों के लिए
107869 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठे। शासनादेश में सामान्य व ओबीसी 45 व
एससी-एसटी का 40 फीसद उत्तीर्ण प्रतिशत तय हुआ। परीक्षा से पहले इसमें
बदलाव हुआ। कोर्ट ने इसे नहीं माना, रिजल्ट शासनादेश के अनुरूप आया। इसमें
41556 अभ्यर्थी ही सफल हो सके, जैसे-तैसे दो चयन सूची से करीब 40 हजार पद
भरे गए। यदि उत्तीर्ण प्रतिशत की जगह लिखित परीक्षा की मेरिट पर चयन होता
तो सभी पद भर जाते और इन दिनों 33 व 30 फीसदी के लिए आंदोलन भी नहीं होता।
मूल्यांकन का मानक नहीं बना: परीक्षा की पारदर्शिता के लिए पहली बार
सब्जेक्टिव इम्तिहान में उत्तरकुंजी देने व कार्बन कॉपी मुहैया कराने तक के
नियम बने लेकिन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कोई नियम नहीं था कि
आखिर एक शिक्षक कितनी कॉपियां जांचेगा। हर दिन शिक्षकों को कितनी कॉपियां
आवंटित होंगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराए जाने पर मूल्यांकन का विवाद नहीं
होता।
स्क्रूटनी व दोबारा जांच का अवसर नहीं
शासनादेश में कॉपियों की स्क्रूटनी या फिर उनकी दोबारा जांच करने का
प्रावधान नहीं है। शासन ने ही इसे तोड़कर पहले कॉपियों की स्क्रूटनी कराई
और अब पुनमरूल्यांकन कराने की तैयारी में है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें