नई दिल्ली : देशभर के केंद्रीय, राज्य और मानद विश्वविद्यालयों के अध्यापन कार्य करने वाले अतिथि शिक्षक मौजूदा वेतन से खुश नहीं हैं।
इस मुद्दे पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेजिज एससी, एसटी, ओबीसी टीचर्स एसोसिएशन ने एमएचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और यूजीसी के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में एसोसिएशनों ने देशभर के केंद्रीय, राज्य और मानद विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों(गेस्ट टीचर्स) का वेतन भी स्थायी शिक्षकों की तरह 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिए जाने की मांग की है।
साथ ही स्थायी शिक्षकों की तरह इन्हें भी टीए/डीए और मेडिकल सुविधा दी जाए।
एमएचआरडी और यूजीसी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि 7वें वेतन आयोग के मद्देनजर जिस तरह से स्थायी एवं तदर्थ शिक्षकों के वेतन में वृद्धि हुई उसके मुकाबले अब तक अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर्स) का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। अतिथि शिक्षकों को कोई टीए/डीए नहीं मिलता है। इसलिए अधिकतम राशि को बढ़ाया जाए। अकेले डीयू के कॉलेजों में 2000 से अधिक विभिन्न सब्जेक्ट्स में गेस्ट टीचर्स पढ़ा रहे हैं। देश में 813 विश्वविद्यालय और लगभग 42338 हजार कॉलेजिज है जिसमें लाखों गेस्ट टीचर्स अलग-अलग विभागों में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व डीयू एसी सदस्य प्रो.हंसराज ने बताया है कि विश्वविद्यालयों के विभागों व कॉलेजों में किसी शिक्षक के छुट्टी जाने पर या विभाग में नया पद सृजित होने पर आजकल तदर्थ शिक्षक न नियुक्त कर अतिथि शिक्षक रखे जाते हैं।कुल मिलाकर लाखों अतिथि शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालयों में आज भी उन्हें प्रति लेक्चर 1000 रुपए के हिसाब से पढ़ाने पर दिया जा रहा है, जिन्हें दो से अधिक लेक्चर प्रति दिन नही दिए जा सकते और 25000 रुपए से अधिक महीने में नही दिए जा सकते दे चाहे उसने उससे अधिक कक्षाएं ली हो।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें