लखनऊ : पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर अड़े
सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार नई पेंशन स्कीम के फायदे बताएगी। वित्त
विभाग ने नई और पुरानी पेंशन योजनाओं का
तुलनात्मक विश्लेषण किया है जिसका
जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण करने का इरादा है। इसमें यह
बताने की कोशिश की गई है कि पुरानी के बरक्स नई पेंशन स्कीम ज्यादा
फायदेमंद है, बशर्ते कि इसका संचालन करने वाले योजना का बेहतर वित्तीय
प्रबंधन कर सकें। मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण के बाद कर्मचारियों को
नई स्कीम की खूबियों से वाकिफ कराने की योजना है। 1वित्त विभाग ने चतुर्थ
श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर मिलने वाली राशि व पेंशन के
आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक पुरानी पेंशन योजना के
तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिटायर होने पर हर महीने 27100 रुपये पेंशन
नौ फीसद महंगाई भत्ते के साथ मिलती है। यानि उसे कुल 29539 रुपये पेंशन
मिलती है। इसके अलावा उसे जीपीएफ के तौर पर 16 लाख रुपये की राशि मय ब्याज
मिलती है। कर्मचारी यदि जीपीएफ की पूरी रकम बैंक में जमा कर दे तो उसे इस
पर आठ फीसद की दर से 11333 रुपये मासिक ब्याज मिलेगा। पेंशन और जीपीएफ पर
मिलने वाले ब्याज को जोड़ने पर उसे हर महीने 40872 रुपये की रकम मिलती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें