PRAYAGRAJ: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों में सूबे के तीन जिले
प्रयागराज, रायबरेली और शाहजहांपुर परीक्षा नियामक की तैयारियों में रोड़ा
डाल रहे हैं. जबकि 30 अक्टूबर तक टीईटी 2018 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र
जारी करने को लेकर शासन की ओर से निर्देश दिए गए है.
ऐसे में परीक्षा
नियामक प्राधिकारी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. खास बात यह है कि टीईटी के
लिए सबसे अधिक आवेदन करने वाले जिलों में प्रयागराज सबसे ऊपर है. इसके बाद
भी डीआईओएस और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक परीक्षा केन्द्रों
की सूची फाइनल नहीं हो सकी है. प्रयागराज में सबसे अधिक करीब 96 हजार
अभ्यर्थियों ने टीईटी के लिए आवेदन किया है.
रिकार्ड तोड़ हुए हैं इस बार आवेदन
जनवरी में शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा प्रस्तावित है. ऐसे में इस
बार टीईटी को लेकर अभ्यर्थियों में शुरू से क्रेज बढ़ा हुआ था. उधर बीएड
डिग्रीधारकों को प्राथमिक स्कूल की भर्ती में शामिल करने का निर्देश मिलने
के बाद इस बार की टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की
संख्या में रिकार्ड से अधिक इजाफा हुआ है. इस बार टीईटी के लिए ऑनलाइन
आवेदन करने वाले फाइनल अभ्यर्थियों की संख्या करीब 18 लाख से अधिक है. ऐसे
में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर सभी जिलों में सकुशल परीक्षा
कराना भी एक चुनौती है. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा
कराने के लिए शासन की ओर से सभी जिलों के डीएम व डीआईओएस को पहले ही
निर्देश जारी कर दिए गए है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें