नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौवीं और
ग्यारहवीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 अक्टूबर से
बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी है। इस तारीख तक स्कूल इन दोनों कक्षाओं के
छात्रों का रजिस्ट्रेशन बिना विलंब शुल्क के करा सकेंगे।
सीबीएसई के
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज का कहना है कि दशहरा की छुट्टी और
तितली तूफान की वजह से स्कूल बंद होने से कुछ स्कूल अपने छात्रों का
पंजीकरण नहीं करा पाए थे। इसलिए बोर्ड ने तारीख आगे बढ़ा दी है। उन्होंने
स्पष्ट किया है कि अब यह तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। बिना विलंब शुल्क के
हिसाब से देशभर के स्कूलों में प्रति छात्र को 150 रुपये देने होंगे, जबकि
विदेश के स्कूलों में नौवीं के छात्रों को 250 और ग्यारहवीं के छात्रों को
300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक स्कूल
छात्रों का विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, लेकिन इस अवधि में
प्रति छात्र 1000 रुपये देने होंगे। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक 2000 रुपये और
21 नवंबर से 28 नवंबर तक 5000 रुपये का भुगतान करना होगा।सीबीएसई ने बढ़ाई
नौवीं-ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन की तारीख
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें