शाहजहांपुर : बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतिम सूची में 106 शिक्षा मित्रों
को उनके गृह विद्यालय भेज दिया। लेकिन जारी सूची में एक बड़ी खामी सामने आई।
बाबुओं ने हड़बड़ी में तैयार सूची में पति की जगह पत्नी को शिक्षा मित्र
बनाकर तबादला करवा दिया।
मामला शिक्षा मित्र अनिल कुमार से जुड़ा है। भावलखेड़ा के प्राथमिक
विद्यालय सूरतपुर से सेवा की शुरूआत करने वाले अनिल को समायोजन के बाद
मदनापुर के विद्यालय में भेज दिया गया। शासनादेश के तहत तबादला होने पर
अनिल मूल विद्यालय नहीं आ सके। उनकी पत्नी किरन देवी ने प्रार्थना पत्र
दिया। बीएसए ने अमल के निर्देश दे दिए। लेकिन बाबुओं ने हड़बड़ी में
प्रार्थना पत्र को नहीं पढ़ा। 106 शिक्षा मित्रों की तैयार स्थानांतरण सूची
में अनिल कुमार की जगह किरनदेवी का तबादल कर दिया गया। बीएसए दफ्तर व
बीआरसी पर सूची चस्पा होने के बाद जब शिक्षा मित्रों की निगाह गई तो खामी
का खुलासा हुआ। बीएसए राकेश कुमार ने इसे मानवीय त्रृटि बताया। कहा कि
टाइ¨पग की गलती को सुधार दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें