श्रावस्ती: शिक्षक बनने का सपना संजोए बीएड, बीटीसी व शिक्षामित्र
अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा का फार्म भरने के लिए दर-दर भटकने को विवश
हैं। सर्वर फेल होने से अभ्यर्थी देर रात तक कंप्यूटर दुकान पर बैठे रहते
हैं। आलम यह है कि जद्दोजहद के बाद पंजीकरण हो पा रहा है तो फीस जमा करने
में लाले लग जा रहे हैं।
पूरा दिन फार्म भरने में नष्ट करने के बाद भी
आवेदन पूरा न होने पर अभ्यर्थी निराश होकर वापस लौटने को विवश हैं।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि चार
अक्टूबर से बढ़ा कर सात अक्टूबर कर दी गई है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए
सर्वर में भी कुछ सुधार हुआ, लेकिन अब फीस जमा कर पाना मुश्किल बना हुआ है।
भिनगा नगर में टीईटी का फार्म भरने आए सौरभ यादव ने बताया कि सुबह चाय
पीकर घर से निकलते हैं और सीधे रात का भोजन नसीब होता है। देशराज ने बताया
कि चार दिनों से रोज आ रहा हूं। किसी तरह से रजिस्ट्रेशन हो पाया है। फीस
जमा न हो पाने से परेशान हैं। सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि कई आवेदन ऐसे
हुए हैं, जिसमें पैसा खाते से कट गया है और फीस जमा भी नहीं हुई है। गौरी
गुप्ता कहती हैं कि एक फार्म भरने में इतनी मशक्कत करनी पड़ेगी यह कभी सोचा
भी नहीं था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें