इलाहाबाद : बीटीसी प्रशिक्षण परीक्षा के प्रश्नपत्र अब प्रतियोगी
परीक्षाओं की तरह कोषागार में रखे जाएंगे। हर दिन वहीं से संबंधित परीक्षा
केंद्रों को भेजे जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण
चतुर्वेदी ने कहा है कि यह कदम दोबारा पेपर लीक की घटना न होने के मद्देनजर
उठाया जा रहा है।
बीटीसी वर्ष 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा बीते आठ,
नौ व दस अक्टूबर को होनी थी लेकिन, उसके पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया। इस
मामले का खुलासा भी हो चुका है, पेपर संबंधित एजेंसी से ही आउट हुआ था।
अफसरों को एजेंसी और परीक्षा नियामक कार्यालय पर ही शक रहा है। अब निर्णय
लिया कि एससीईआरटी के निर्देश पर राजकीय व अशासकीय माध्यमिक कालेजों में ही
होगी। अफसरों के अनुसार पेपर लीक होने में परीक्षा केंद्र का एकाएक बदलना
भी बड़ा कारण रहा है, क्योंकि डायट व निजी कालेज प्रशिक्षुओं की मददगार
बनते हैं, परीक्षा दूसरे केंद्र पर होने से सख्ती होने का पूरा अंदेशा था।
परीक्षा
नियामक दो एजेंसियां संदिग्ध : 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा कराने वाली एजेंसी पहले ही काली सूची में डाली जा चुकी है, क्योंकि
कई कॉपियां गुम और गलत कोड डालने से उत्तर पुस्तिकाएं बदल गई थी। अब
बीटीसी प्रश्नपत्र तैयार करने वाली एजेंसी का नाम पेपर आउट होने के मामले
में आने से दोनों संदिग्ध हो गई हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें