लखनऊ : बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक होने पर प्रशिक्षुओं में आक्रोश
है। ऐसे में सुबह प्रदेश भर से छात्र राजधानी पहुंचे। उन्होंने एससीईआरटी
निदेशालय में अफसरों के वाहन रोक लिए, वहीं शाम को गेट में ताला लगाकर
उन्हें कार्यालय में देर तक कैद रखा।
दरअसल, बीटीसी-2015 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ से 10 अक्टूबर तक
प्रस्तावित थी। परीक्षा के पहले ही दिन आठों पेपर लीक होने से व्यवस्थाएं
धराशायी हो गईं। ऐसे में बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा ने सरकार व
अफसरों की नाकामी का हवाला देकर मंगलवार को राजधानी में डेरा डाल दिया।
निशातगंज स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण कार्यालय में मोर्चा के
प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने
नारेबाजी की। सुबह नौ बजे पहुंचे छात्रों ने 10 बजे अफसरों के कार्यालय आते
ही उनका वाहन घेर लिया। ऐसे में छात्रों को समझा-बुझाकर अफसर कार्यालय में
प्रवेश कर सके।1बीटीसी प्रशिक्षुओं का सुबह नौ बजे से एससीईआरटी कार्यालय
पर नारेबाजी को लेकर निदेशक संजय सिन्हा ने वार्ता की। मगर प्रशिक्षु
परीक्षा अगले सप्ताह कराने की घोषणा, टीईटी परीक्षा को डेढ़ माह आगे बढ़ाने
व दिसंबर की शिक्षक भर्ती में शामिल करने का लिखित आश्वासन देने को लेकर
अड़े रहे। इसको लेकर शासन स्तर तक मंथन चला।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें