इलाहाबाद। चार नवंबर को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा TET दो सप्ताह
के लिए टल सकती है। बीटीसी 2015 बैच के प्रशिक्षुओं का दबाव और चार नवंबर
को ही राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) होने से सचिव परीक्षा
नियामक प्राधिकारी ने TET के लिए सरकार से समय मांगा है।
बीटीसी 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 8 अक्टूबर को शुरू होने के पहले
ही सभी पेपर लीक होने के कारण निरस्त करनी पड़ी थी। इस कारण दिसंबर में
प्रस्तावित 95 हजार शिक्षकों की भर्ती से बीटीसी-15 बैच के 72668
प्रशिक्षुओं के बाहर होने का खतरा उत्पन्न हो गया।
इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बीटीसी
प्रशिक्षुओं को आश्वासन दिया है कि उनकी परीक्षा जल्द कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद इस मसले पर आज शाम लखनऊ में बेसिक शिक्षा
विभाग के अफसरों की बैठक बुला ली गई है।
माना जा रहा है कि बैठक में बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जल्द
कराने पर निर्णय हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो TET टालना पड़ेगा क्योंकि
एक साथ दोनों परीक्षाओं की तैयारी कराना संभव नहीं होगा। TET टलने से
बीटीसी प्रशिक्षुओं को राहत मिलेगी क्योंकि परीक्षा देर से होने पर शिक्षक
भर्ती में शामिल होने की संभावना बढ़ जाएगी।
-एजेंसियां
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें