प्रशिक्षित स्नातक वर्ष 2011 हंिदूी विषय की लिखित परीक्षा व
साक्षात्कार के बाद चार अगस्त 2018 को अंतिम परिणाम जारी हुआ। दोनों
परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके पंकज कुमार व तिलकराम को जब कालेज आवंटन करने
की बारी आई तब उनकी अर्हता जांची गई।
इसमें सामने आया कि वे इस पद के योग्य
ही नहीं हैं। दोनों को अंतिम समय में बाहर कर दिया गया। 1ये हाल है प्रदेश
के अशासकीय माध्यमिक कालेजों के लिए प्रवक्ता, स्नातक शिक्षक व
प्रधानाचार्यो का चयन करने वाले माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र का।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आम तौर पर उन अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता का
दिखा जाता है, जो छिटपुट गलतियां करते हैं। प्रश्नों का जवाब लिखने में
वर्तनी तक की गलतियों पर अंक कट जाते हैं ऐसे अभ्यर्थियों को शीर्ष कोर्ट
तक ने कभी राहत नहीं दी है। वहीं, शिक्षा विभाग के अफसर बड़ी गलतियों को
मानवीय भूल का नाम देकर मेरिट से लेकर रिजल्ट तक बदल रहे हैं। इसके बाद भी
महकमा यह मानने को तैयार नहीं होता कि उससे चयन में चूक हुई है, बल्कि
मानवीय भूल सुधारने को पारदर्शिता का नाम देकर उसे सही ठहराने का पूरा जतन
हो रहा है। 1चयन बोर्ड में इधर लगातार एक नहीं कई प्रकरण ऐसे सामने आए हैं,
जब सचिव ने उत्तर कुंजी, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के बाद अंतिम रिजल्ट
तक बदल दिया है। इसका शासन भी संज्ञान नहीं ले रहा है कि आखिर चयन में इतनी
मानवीय भूल क्यों हो रही है, जबकि रिजल्ट जारी करने में महीनों का वक्त
लिया जा रहा है। चयन बोर्ड ने टीजीटी वर्ष 2011 हंिदूी विषय ही नहीं
विज्ञान विषय में भी सत्य प्रकाश व अमरदीप मौर्य का चयन अनुसूचित जाति वर्ग
में कर दिया, जबकि दोनों अभ्यर्थी ओबीसी वर्ग के हैं और ओएमआर शीट से लेकर
सारे प्रपत्रों में यही दर्ज था। बाद में इस गलती को भी सुधारा गया। ऐसे
ही बालक वर्ग के लिए आवेदन करने वाली ममता सक्सेना का चयन बालिका वर्ग में
कर दिया, यह सुधार भी कालेज आवंटन के समय ही हो सका है। टीजीटी वर्ष 2011
संस्कृत विषय का साक्षात्कार देने वाली संगीता चौरसिया को अनुपस्थित दिखा
गया, उसके अंक दूसरे अभ्यर्थी के खाते में दर्ज हो गए। जब उसने प्रत्यावेदन
दिया तो चयन बोर्ड को यह भी मानवीय भूल लगा और ओबीसी बालिका संवर्ग की
मेरिट बदलनी पड़ी है। चयन बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर अफसर तक इन मामलों में
बोलने को भी तैयार नहीं हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें