इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र मुख्यालय का नजारा
सोमवार को बदला रहा। करीब तीन माह बाद फिर से शुरू हुए साक्षात्कार में
कर्मचारियों से लेकर अध्यक्ष तक के मोबाइल फोन जमा कराए गए।
कार्यालय में
सिर्फ साक्षात्कार के अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिला, बाकी जो अफसर व
कर्मचारी सुबह प्रवेश पाए वे इंटरव्यू के बाद ही बाहर निकल सके। पूरे
कार्यालय में दिन भर कफ्र्यू जैसा माहौल रहा। 1प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक
कालेजों के लिए प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व स्नातक शिक्षकों का चयन करने वाला
चयन बोर्ड इधर साक्षात्कार व कई अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद में घिर
गया था। बोर्ड ने मानवीय भूल बताकर कई अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित
करने के बाद बाहर कर दिया। मई व जून माह में हुए साक्षात्कार में कुछ
सदस्यों के मोबाइल पर वार्ता करते रहने की शिकायतें हुई थी, अभ्यर्थियों का
कहना था कि क्या जैमर के जरिए सिर्फ उनकी निगरानी हो रही है। इसका शासन व
चयन बोर्ड ने संज्ञान लिया और सोमवार को प्रवक्ता का इंटरव्यू शुरू होने पर
स्थितियां बदली दिखी। 1ज्ञात हो कि सोमवार को प्रवक्ता 2011 भौतिक, रसायन व
जीव विज्ञान के साथ ही शिक्षा शास्त्र का इंटरव्यू शुरू हुआ। सुबह ही
अध्यक्ष व सचिव ने अपने मोबाइल फोन अलग कमरे में रखे इसके बाद सभी सदस्यों व
कर्मचारियों के भी मोबाइल फोन वहीं रखवाए गए। बाहर से चाय-पान लाने तक की
मनाही थी। कार्यालय के एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने वालों को भी रोका
जा रहा था। 1अभ्यर्थियों की मानें तो इंटरव्यू में उनके विषय से जुड़े सवाल
ही पूछे गए, पूरे समय सदस्य व विशेषज्ञों का ध्यान पर उन्हीं पर रहा। इसके
पहले इस तरह का साक्षात्कार कार्यालय में नहीं हुआ है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें