इलाहाबाद : यूपीपीएससी से भर्तियों में व्यापक रूप से गड़बड़ी केवल पीसीएस
2015 में ही नहीं बल्कि 2010 से 2015 तक अन्य कई बड़ी परीक्षाओं में भी
सामने आ रही है।
सीबीआइ ने शिकायतों व परीक्षा भवन में जांच के दौरान खुद
भी यह पाया था कि अभ्यर्थियों के चयन में नियम को दरकिनार कर मनमानी की गई
है। ऐसे में दिल्ली मुख्यालय से ही सीबीआइ अफसरों ने यूपीपीएससी (उप्र
लोकसेवा आयोग) पर शिकंजा कसते हुए उत्तर पुस्तिकाओं समेत अन्य आवश्यक
अभिलेख मंगा लिए हैं। पिछले दिनों यूपीपीएससी ने परीक्षा भवन और प्रशासनिक
भवन में रखे अभिलेखों को ट्रक से सीबीआइ मुख्यालय भेजा।1यूपीपीएससी की ओर
से ट्रक में जो अभिलेख भेजे गए उनमें पीसीएस 2011, पीसीएस 2015, लोअर
सबॉर्डिनेट 2013, आरओ-एआरओ 2014, राजस्व निरीक्षक 2014 परीक्षा में अंतिम
रूप से जारी परिणाम संबंधित फाइलें हैं। इसके अलावा कई परीक्षाओं की उत्तर
पुस्तिकाएं भी शामिल हैं। इनमें पीसीएस व लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा में
मॉडरेशन व स्केलिंग में मनमानी, एक जाति विशेष के अभ्यर्थियों को अनुचित
लाभ देने, नियमों को बार-बार बदलने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन व
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए बोर्ड गठन के प्रस्ताव संबंधित फाइलें
भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआइ ने इतने व्यापक पैमाने पर अभिलेख
पहली बार यूपीपीएससी से मांगे हैं, जबकि इससे पहले आठ-10 फाइलों को ही
मांगने पर उन्हें यूपीपीएससी के संबंधित विभाग के प्रभारी के साथ सीबीआइ के
दिल्ली मुख्यालय भेजा जाता था। अभिलेख ई-मेल से भी सीबीआइ को यूपीपीएससी
ने उपलब्ध कराया। इसमें खास बात यह है कि सीबीआइ अभी तक परीक्षा भवन से ही
दस्तावेज जब्त कर रही थी, अब प्रशासनिक भवन पर भी नजर है। सचिव जगदीश का
कहना है कि दस्तावेज पहले भी अधिक तादाद में सीबीआइ मुख्यालय भेजा गया है।
ट्रक से अभिलेख पहली बार नहीं भेजे गए। बताया कि सीबीआइ जांच में कहीं
रुकावट पैदा नहीं की जा रही है। जो भी अभिलेख मांगा जा रहा है उसे उपलब्ध
कराया जा रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें