प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 यानी यूपी टीईटी की तारीख
का एलान मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ है इसके बाद भी परीक्षा केंद्र तय
करने में लेटलतीफी जारी है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों ने जिलाधिकारी के
अनुमोदन को भेजी गई परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय को भेजी है लेकिन, प्रयागराज सहित सात जिले कुल केंद्रों का अब तक
नाम नहीं बता सके हैं। इससे प्रवेशपत्र जारी करने की प्रक्रिया में विलंब
हो रहा है। यूपी टीईटी आगामी 18 नवंबर को होना प्रस्तावित है। इसमें करीब
18 लाख से अधिक अभ्यर्थी हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 17
अक्टूबर को ही सभी जिलों को अभ्यर्थियों की सूची भेजकर 22 अक्टूबर तक
परीक्षा केंद्रों की सूची भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कई जिले
मंगलवार को भी अभ्यर्थियों की संख्या पूछते रहे। तमाम जिला विद्यालय
निरीक्षकों ने कहा कि केंद्रों की लिस्ट जिलाधिकारी के अनुमोदन को भेजी गई
है, अभी फाइनल संख्या कैसे बता सकते हैं। वहीं, आगरा, प्रयागराज, गाजीपुर,
कौशांबी, रायबरेली, शाहजहांपुर व सिद्धार्थनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक
केंद्रों की अनुमानित संख्या तक नहीं बता सके। सचिव ने कहा है कि अब वह
बुधवार को केंद्र फाइनल करके सूची भेजेंगे, जो जिले बुधवार को भी केंद्रों
की सूची नहीं भेजेंगे, उनकी लिस्ट शासन को भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि 30
अक्टूबर तक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र अपलोड करने की समय सीमा
तय है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें