असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर उप्र उच्चतर शिक्षा
सेवा चयन आयोग यानि यूपीएचईएससी अपने ही फैसले से परेशानी में है। परीक्षा
18 नवंबर को निर्धारित कर यह सार्वजनिक नहीं किया कि विभिन्न विषयों में
परीक्षाएं चरणबद्ध होंगी। अब यूपीटीईटी के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
परीक्षा की तारीख पर अभ्यर्थियों के दो धड़ों की मांग के चलते फैसला लेना
कठिन हो गया है।
यूपीएचईएससी की ओर से जारी विज्ञापन 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150
पदों पर भर्ती में शामिल होने के लिए करीब 48 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन
हुए। यूपीएचईएससी ने 25 सितंबर को बैठक कर परीक्षा 18 नवंबर को घोषित कर
दी। आयोग ने निर्णय को सार्वजनिक करते हुए यह नहीं बताया कि परीक्षा तीन
चरणों में होगी। उधर पिछले दिनों यूपीटीईटी भी 18 नवंबर को ही घोषित हो
जाने से अभ्यर्थियों में ऊहापोह की स्थिति हो गई कि असिस्टेंट प्रोफेसर की
परीक्षा 18 नवंबर को हो पाएगी या नहीं।1पिछले दिनों से यूपीएचईएससी पर
अभ्यर्थियों के दो धड़े अलग-अलग पहुंचकर अपनी मांग रख रहे हैं। एक धड़े का
कहना है कि यूपीटीईटी के चलते 18 नवंबर को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की
परीक्षा स्थगित की जाए, जबकि दूसरा धड़ा परीक्षा स्थगित न करने की मांग पर
अड़ा है। 1यूपीएचईएससी अब निर्णय नहीं ले पा रहा है कि बीच का क्या रास्ता
निकाला जाए, क्योंकि अभ्यर्थियों के किसी एक समूह की मांग पूरी करने से
दूसरे का तगड़ा विरोध भी होना तय है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें