इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2018 के लिए
ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की वेबसाइट एनआइसी ने आखिरकार बदल दी है। इधर, दो
दिन से पंजीकरण ताबड़तोड़ हुए लेकिन, आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने में
बहुत परेशानी हो रही थी।
एनआइसी ने टीईटी के लिए अब नया यूनीफार्म रिसोर्स
लोकेटर यानी यूआरएल जारी किया है। अफसरों का दावा है कि
https://upbasiceduboard.gov.in/ इस पर आवेदन होने व परीक्षा शुल्क जमा
होने की गति काफी तेज हो जाएगी। वहीं, सीधे परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए
इस https://upbasiceduboard.gov.in/hdf/payFee.aspx वेबसाइट का भी इस्तेमाल
कर सकते हैं।1टीईटी के लिए आवेदन 17 सितंबर से चल रहे हैं। बीच में आवेदन व
पंजीकरण का सर्वर आठ दिन तक बंद रहा। बीते मंगलवार शाम से किसी तरह एनआइसी
ने उसे संचालित जरूर किया लेकिन, आवेदन करने व परीक्षा शुल्क जमा करने में
दिक्कत बरकरार रही।
दो दिन से फिर सर्वर बेहद धीमा हो गया था। इसीलिए पंजीकरण का आकड़ा बढ़कर
21 लाख तक पहुंच गया लेकिन, फाइनल आवेदन सिर्फ सवा सात ही हो सके हैं।
शनिवार को दिन भर में जहां करीब 75 हजार नए पंजीकरण हुए, वहीं आवेदन महज 25
हजार ही हो पाए हैं। अफसरों का दावा है कि अब नई वेबसाइट से प्रक्रिया
काफी तेज हो जाएगी। इधर, शासन ने पंजीकरण व आवेदन की समय सीमा तीन दिन
बढ़ाई थी लेकिन, सर्वर के धीमे होने से आवेदन की संख्या पंजीकरण की अपेक्षा
एक तिहाई ही रह गई थी। ऐसे में यह मियाद भी काफी कम लग रही थी। इसीलिए
शनिवार को पूरे दिन शिक्षा विभाग के बड़े अफसर एनआइसी में डटे रहे और
समस्या का हर संभव हल तलाशते रहे। शाम को वेबसाइट बदलने का निर्णय लिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें