प्रयागराज : प्रांतीय चिकित्सालयों में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी
श्रेणी-प्रथम सहित राज्य सरकार के कुल 17 विभागों में नियमित चयन के लिए अब
उन्हीं के आवेदन जमा हो पाएंगे, जिनके ऑनलाइन शुल्क बैंक में 29 अक्टूबर
की रात तक जमा हो गए हैं।
इसके साथ ही आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने
की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन एक नवंबर तक जमा होंगे।
सभी विभागों में आवेदकों की तादाद एक से सवा लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।
जिसमें एमबीबीएस डाक्टरों के चयन में कड़ी प्रतिस्पर्धा के आसार जताए जा
रहे हैं। 1उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपीपीएससी की ओर से सीधी भर्ती के तहत
जिन 17 विभागों में चयन होना है उनमें न्याय विभाग, अर्थ और संख्याधिकारी
विभाग, पुरातत्व विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन उप्र चिकित्सा और स्वास्थ्य
सेवा संवर्ग तथा चिकित्सा (यूनानी) विभाग में अहम पद भरे जाने हैं। जबकि
एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के सर्वाधिक 2300 से अधिक पद रिक्त हैं।
यूपीपीएससी में तेजी से आ रहे आवेदन से संकेत हैं कि एक नवंबर तक एक से सवा
लाख फार्म जमा होंगे। पदों के लिए आवेदकों की संख्या अधिक होने पर
यूपीपीएससी इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा भी आयोजित कर सकता है। स्क्रीनिंग
परीक्षा की स्थिति आने पर इसके दिसंबर में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस भर्ती में खास बात यह है कि स्क्रीनिंग टेस्ट में माइनस मार्किंग की
व्यवस्था लागू रहेगी। सचिव जगदीश ने बताया कि रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन
की वास्तविक संख्या का निर्धारण एक नवंबर के बाद ही हो सकेगा। लेकिन,
महत्वपूर्ण विभागों में भर्तियां होनी हैं इसलिए उम्मीदवारों की संख्या भी
अधिक रहने की संभावना है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें