गाजीपुर। आम शिक्षक- शिक्षामित्र एसोसिएशन की अधिवेशन कचहरी स्थित शिक्षक
भवन कार्यालय पर गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन की प्रदेश
अध्यक्ष उमा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा शिक्षामित्र संगठन के बीच 18
अप्रैल 2018 को वार्ता हुई थी। उस समय विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी थी।
इसके बाद हम काम पर वापस आ गए लेकिन वार्ता के अनुसार अब तक शासनादेश
निर्गत नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार हमारी समस्याओं के प्रति पूरी तरह से उदासीन हो गई
है। हालत यह है कि आज उत्तरप्रदेश के किसी जनपद से शिक्षामित्रों की भुखमरी
तो कहीं बीमारी, इलाज के अभाव में मृत्यु के गाल में समाने जैसी खबरें मिल
रही हैं। शिक्षामित्रों के हक की लड़ाई के लिए मैं और मेरे साथी 18 मई2018
से लगातार धरने पर हैं। उसी कड़ी में 26 जून 2018 को 101 ब्राम्हण
शिक्षामित्र भाइयों ने अपने जनेऊ जीवन पर्यंत तक के लिए त्याग दिया। 25 जून
2018 को उत्तरप्रदेश की हठधर्मी सरकार के विरोध में 63 महिलाएं और 450
शिक्षामित्र भाईयों ने अपना केश मुंडन करा कर सरकार का विरोध जताया। इतने
के बावजूद शासन-प्रशासन मौन बैठा रहा। वही वर्तमान प्रदेश सरकार
शिक्षामित्रों पर कठोर प्रहार करते हुए मूल विद्यालय पर तैनाती का आदेश
जारी करके हम शिक्षामित्रों को वहीं भेजने का कार्य किया जहां से हमारा
समायोजन हुआ था। लगातार संघर्षों का ही परिणाम रहा कि शिक्षामित्रों के हित
के लिए सरकार द्वारा एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया उस हाईपावर कमेटी
की बैठक 20 अगस्त2018 को आयोजित हुई जिसमें हमारे सुझाव व मांगपत्र को
शामिल किया गया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष डिंपल राय ने कहा कि आज सरकार की
लापरवाही के कारण शिक्षामित्रों की हालत दयनीय होती जा रही है। इससे हमारे
भाई-बहनों में निराशा व्याप्त है। कहा कि मैं शिक्षामित्रों की लड़ाई में
हमेशा साथ रहूंगी तथा इनका हक मिलने तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर
दिवाकर, प्रीतम कुमार, अवधेश यादव,,माया साहू ,विद्या यादव, प्रेमशीला,
जयन्द्र राय, राम प्रताप, माया पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र
उपस्थित थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें