Advertisement

भोला शुक्ला की याचिका 1.24 लाख शिक्षामित्रों की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में

भोला शुक्ला की याचिका 1.24 लाख शिक्षामित्रों की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में 
प्रदेश के सभी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षामित्र भाइयों और बहनों आप लोगों को अवगत कराना है कि आज दिनांक 10 जनवरी 2020 को 124 रीट की सुनवाई कोर्ट नंबर 6 में आइटम नंबर 32 पर होगा, 
   अभी तक एनसीटीई का काउंटर दाखिल नहीं हुआ है और पूर्व के सभी केसों का अवलोकन करने के उपरांत यह प्रतीत होता है कि आज फाइनल सुनवाई नहीं हो पाएगा और कोर्ट जब तक सभी पक्षों को पूरी तरह से नहीं सुनेगी तब तक फाइनल डिसीजन नहीं दे सकता इसलिए उम्मीद है कि आज थोड़ा सुनवाई होने के उपरांत डेट मिल सकता है। 
     लेकिन आज यदि जज साहब केस को पूर्ण रूप से फाइनल करना चाहे तो पूरा समय देकर सभी पक्षों को सुनकर के फैसला दे सकते हैं लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्योंकि 1 दिन में राज्य सरकार, एमएचआरडी,  भोला शुक्ल के वकील सहित समस्त आइए के वकीलों को सुन पाना संभव नहीं है इसलिए आज थोड़ा सुनवाई होने के बाद डेट मिलने की प्रबल संभावना है शेष आज कोर्ट की सुनवाई होने के बाद कंफर्म जानकारी मिलेगी।
   *आज की सुनवाई के लिए भोला शुक्ला केटीएस तुलसी जी के स्थान पर वी शेखर जी को खड़ा कर रहे हैं।