मंगलवार को दिए गए धरने की अगुवाई कर रहे युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, संयोजक राजेश सचान ने कहा कि चयनित शिक्षक नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं, लेकिन समायोजन नहीं किया जा रहा है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कहा कि चुनाव आचार संहिता का प्रभाव चयन बोर्ड की जारी प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा और नए विज्ञापन व समायोजन के लिए चयन बोर्ड प्रयासरत है। आरोप लगाया कि प्रबंधकों के गलत हितों की रक्षा के लिए 27 हजार भर्ती की सरकार की घोषणा के बावजूद नया विज्ञापन जारी नहीं किया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
प्रदर्शन कर मांगी टीजीटी और पीजीटी की नई भर्ती
प्रयागराज : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 27 हजार पदों पर भर्ती विज्ञापन की मांग को लेकर युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रतियोगी बेरोजगारों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के बाहर प्रदर्शन किया। प्रतियोगियों का कहना था कि सरकार ने घोषणा की, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं किया। चयन बोर्ड को अल्टीमेटम दिया है कि दो दिन में नया भर्ती विज्ञापन और 2016 व 2021 के चयनित शिक्षकों को समायोजित कर नियुक्ति नहीं दी गई तो सात जनवरी को चयन बोर्ड के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें