Important Posts

शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा शिक्षक भर्तियों का कैलेंडर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही विभिन्न शिक्षक भर्तियों का कैलेंडर जारी करेगा। आयोग को एडेड महाविद्यालयों, एडेड माध्यमिक विद्यालयों, अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों, एडेड जूनियर हाईस्कूल, बेसिक शिक्षा परिषद, अटल आवासीय विद्यालयों तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों की भर्ती करानी है।



रिक्तियों का विवरण मिलने के बाद आयोग चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। पहले चरण में एडेड महाविद्यालयों के प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर तथा एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों समेत कुल 4865 पदों का ऑनलाइन अधियाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की करीब 20 हजार रिक्तियों की सूचना ऑफलाइन उपलब्ध कराई गई है।


आयोग इन भर्तियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम का कैलेंडर जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जनवरी से लंबित शिक्षक भर्तियों को पूरा करने की योजना के तहत तेजी से काम शुरू कराया।

UPTET news

Advertisement