Advertisement

प्रवक्ता भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को हुआ संस्था आवंटन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन मंगलवार को जारी कर दिया। आयोग ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है। 

प्रवक्ता के 624 पदों के लिए 18 विषयों की लिखित परीक्षा नौ और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम दो जून को घोषित हुआ था। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 से 27 जून तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम सात जुलाई को जारी किया गया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली के प्रावधानों के अनुसार संस्था आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित अभ्यर्थी अब आवंटित संस्थानों में कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।