Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए

उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में आप अवगत हैं कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षको के चयन की प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है जिनकी नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार शीघ्र की जानी है।

ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि पहले परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक , प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए,
जिससे रिक्त होने वाले पदों पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षको की नियुक्ति की कार्यवाही की जा सके।

इस सम्बन्ध में आपको आदेशित किया जाता है कि अपने मंडल के अधीन जनपदों में प्रधानाध्यापक , प्राथमिक विद्यालय/ सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही प्रत्येक दशा में 23 जनवरी 2015 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करते हुए सूचना परिषद कार्यालय को ईमेल/फैक्स के माध्यम से दिनांक 24/01/2015 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news