Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

हरदोई के डीआईओएस के खिलाफ लोकायुक्त जांच शुरू

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में धांधली के सुबूत मिले
जेपी मिश्रा को नोटिस जारी कर 23 तक मांगा जवाब
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली को फिलहाल राहत

लखनऊ। शुरुआती जांच में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में धांधली के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद लोकायुक्त ने हरदोई के जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर औपचारिक रूप से जांच शुरू कर दी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली के खिलाफ आरोपों के साक्ष्य अभी नहीं मिले हैं, ऐसे में फिलहाल उन्हें राहत मिल गई है।
हरदोई के एक विद्यालय संचालक भगत बाबा तेजगिरी ने लोकायुक्त से की गई शिकायत में माध्यमिक शिक्षा मंत्री व हरदोई के डीआईओएस के खिलाफ बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में धांधली, विद्यालयों को मान्यता देने में वसूली, छात्रों से गैरकानूनी ढंग से ज्यादा शुल्क लिए जाने समेत तमाम अन्य आरोप लगाए हैं। शुरुआती जांच मेें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में धांधली की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने शुक्रवार को जेपी मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लोकायुक्त ने जेपी मिश्रा को सुबूतों की प्रतियों के साथ नोटिस भेजते हुए 23 फरवरी तक आरोपों पर सफाई मांगी है। बहुत से विद्यालयों के संचालकों ने हलफनामा देकर डीआईओएस पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए पैसा लेने का आरोप लगाया है। विद्यालय संचालकों का आरोप है कि पैसा न देने पर उनके विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि क्रीड़ा, स्काउट, सैनिक व रेडक्रॉस शुल्क में भी घपला हुआ है। एक्सपर्ट कमेटी से 231 विद्यालयों द्वारा वसूले गए शुल्क की जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि बैंक में 22,350 रुपये कम शुल्क जमा हुआ है।
लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा का कहना है कि शुरुआती जांच मेें आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीआईओएस के खिलाफ मामला पंजीकृत करके सरकार को सूचना भेज दी गई है। चूंकि मंत्री को भी आरोपी बनाया गया था, इसलिए मुख्यमंत्री को भी सूचना भेजी गई है। हालांकि अभी मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। अगर बाद में उनके खिलाफ सुबूत मिलते हैं तो अलग से मामला दर्ज करके जांच शुरू की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में धांधली के सुबूत मिले
जेपी मिश्रा को नोटिस जारी कर 23 तक मांगा जवाब
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली को फिलहाल राहत



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news