Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों का 28 सितम्बर को जंतर मंतर में धरना देने का निर्णय : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

नाराज शिक्षामित्रों का 28 सितम्बर को जंतर मंतर में धरना देने का निर्णय, 21 को मिलेंगे बेसिक शिक्षामंत्री की अगुवाई में सीएम अखिलेश से
शिक्षामित्रों का अध्यापक के पद पर अपने समायोजन को हाई कोर्ट की ओर से अवैध करार दिये जाने से नाराज शिक्षामित्र 28 सितंबर को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
अपने आंदोलन को धार देने की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को शिक्षामित्रों के तीनों संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी की अगुआई में शिक्षामित्र 21 सितंबर को पूर्वाह्न् दस बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। शिक्षामित्रों ने बुधवार को दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news