Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पशु मित्र और शिक्षा मित्रो की अपार सफलता के बाद पेश है समाजवादी पार्टी के सारस मित्र- सारस मित्रों को मिलेगा एक हजार मानदेय : अखिलेश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जल्द ही सारस के लिए रिचर्स सेंटर खुलेगा। यही नहीं सारस प्रजाति को बढ़ावा देने के लिए आज से ही सारस मित्रों को एक हजार रुपए महीने मानदेय दिया जाएगा।

अलीगढ़ की शेखा झील को वल्र्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने के अलावा वेटलैंड बचाने को सरकार और भी कई काम करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को विश्व वेटलैंड दिवस पर सैफई में शुरू हुई दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सारस और वेटलैंड संरक्षण संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
पक्षियों से सीख मिलती है, सारसों के बारे में उन्हें इतनी जानकारी नही थी मगर आज इस संगोष्ठी में आकर कई नई जानकारियां मिलीं हैं। सारस को शुभ माना जाता था तभी शादी के कार्ड पर लिखा होता था कि ऐ राजहंस तुम भूल न जाना आने को। अब तो शादी का निमंत्रण ही एसएमएस से भेजना शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सारस प्रदर्शनी और बच्चों के बनाए पोस्टर देखे। इस दौरान सीएम ने सारस मित्रों और विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया।

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news