Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

न्यायालय की लड़ाई में सभी शिक्षामित्र एकजुट : गाजी इमाम आला : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

देवरिया: न्यायालय की लड़ाई में प्रदेश के सभी शिक्षामित्र एकजुट हैं। संगठन में कोई भेदभाव नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न देकर सभी शिक्षामित्र एकता बनाएं रखें और संगठन को मजबूत करें।
यह बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कही। वह बुधवार को बीआरसी में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव के अथक प्रयास से सभी एकजुट हो गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह चंदेल को प्रदेश संगठन मंत्री, संजय पांडेय को जिला संरक्षक तथा दिनेश्वर ¨सह को सर्वसम्मति से मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद राव ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश मंत्री रमेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षक अपने हितों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसके पूर्व जनपद आगमन संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का बीआरसी पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news