Advertisement

Govt Jobs : Opening

बैठक में 72,825 शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा : टीईटी महासंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह

जासं, इलाहाबाद : यूपी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ की बैठक में 72,825 शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि 72,825 बेस ऑफ सेलेक्शन शिक्षक भर्ती की सुनवाई सुप्रीमकोर्ट में 22 फरवरी को होनी है।
कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए अधिवक्ताओं का चयन कर लिया गया है। कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर सतीश दुबे, कमलेश यादव, अरविंद सिंह, अमिताभ गुप्ता, सूर्यकांत यादव, अभिषेक मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news