68500 पदों के लिए हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम ने सूबे की
योगी सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. सोमवार शाम जारी किए गए सहायक शिक्षक
भर्ती परीक्षा में महज 32.52 फीसदी छात्र ही पास हुए हैं,
जिसकी वजह से
26944 पद रिक्त रह गए. दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामान्य वर्ग और
ओबीसी के लिए कट ऑफ मार्क्स 45 तो एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 40 कर दिया
गया था. अब सरकार एक बार फिर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका
दाखिल करने की तैयारी कर रही है.
अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में पुनर्विचार
याचिका दाखिल कर बताया जाएगा कि कट ऑफ मार्क ज्यादा होने की वजह से पद
रिक्त रह गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट से अपील करेगी कि सामान्य और
ओबीसी वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 40 तो एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35
किया जाए. अगर इसके बाद भी पद रिक्त रह जाते हैं तो कट ऑफ मार्क्स को
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 33 और एससी-एसटी वर्ग के लिए 30 फीसदी
मार्क्स करने की अपील की जा सकती है.
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 45 की जगह 33 और एससी-एसटी के
लिए 30 कर दिया था, जिसे कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
जिसके बाद कोर्ट ने इसे गलत मानते हुए पहले के शासनादेश के कट ऑफ़ मार्क्स
के आधार पर परिणाम जारी करने को कहा था.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें