Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

28 जनवरी तक संबंधित स्कूलों में करना होगा जॉइन :

जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के नियुक्ति पत्र लेने का सिलसिला जारी है। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकाें के खाली पदों को भरने का प्रयास बेसिक शिक्षा महकमा लगातार कर रहा है। महकमा ने चौथे दिन भी प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा। गुरुवार को 27 प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर अपना नियुक्ति पत्र लिया। चार दिनों से जारी नियुक्ति पत्र बांटने के क्रम में अभी कुल 319 प्रशिक्षु शिक्षकाें ने नियुक्ति पत्र लिया है। 1302 के सापेक्ष अभी भी जिले में 983 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र नहीं लिया है।

बीएसए जय सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की तैनाती के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों को 27 जनवरी तक नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 19 जनवरी से 27 जनवरी तक नियुक्ति पत्र लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में 28 जनवरी को जॉइन करना अनिवार्य होगा। 28 जनवरी को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का नाम सूची से डिलीट करके फिर से कट ऑफ मेरिट तैयार की जाएगी। उसके आधार पर प्रशिक्षु शिक्षकों को खाली पदों पर तैनात करने के लिए 29 जनवरी से दोबारा नियुक्ति पत्रबांटें जाएंगे।
1302 के सापेक्ष मात्र 319 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिया नियुक्ति पत्र
983 प्रशिक्षु शिक्षकों को अब भी बंटने हैं पत्र



http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news