Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अब प्रमाणपत्रों के सत्यापन को नहीं भटकेंगे शिक्षामित्र

आगरा (ब्यूरो)। अंकतालिकाओं और डिग्री के सत्यापन के लिए भटक रहे सैकड़ों शिक्षामित्रों को राहत देने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार्ट रूम में 11 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। मालूम हो कि बीते सालों में चार्टों में हुए फर्जीवाड़ों के कारण चार्ट रूम में कार्यरत कर्मचारियों से एसआईटी पूछताछ कर रही है। ऐसे में कर्मचारी चार्ट रूम में ड्यूटी के लिए तैयार नहीं थे, जिससे सत्यापन का कार्य प्रभावित हो रहा था।
सूत्रों के मुताबिक करीब तीन से चार हजार वेरीफिकेशन, चार्ट रूम में लंबित पडे़ हैं।
इनमें से ज्यादातर सरकारी विभागों द्वारा भेजे गए हैं। जब तक नौकरी पाने वाले कर्मचारी खुद वेरीफिकेशन को यहां नहीं आते, सत्यापन नहीं किया जाता। खुद वेरीफिकेशन के लिए आने वालों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अध्यापक पद पर समायोजित होने वाले हजारों शिक्षामित्र भी अपनी मार्कशीट के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सत्यापन न होने तक बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों की तनख्वाह रोक दी है। नियमानुसार डायट द्वारा शिक्षकों और शिक्षामित्रों की मार्कशीट, डिग्री का सत्यापन कराया जाता है, लेकिन सरकारी सत्यापन को यहां कर्मचारी दो-दो साल तक लटका देते हैं।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news