Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के important points : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 27/01/2015


  • सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने अब परिषदीय स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति पत्र जारी करने और फिर उनके शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराने का फैसला किया है।
  • प्रशिक्षु शिक्षकों को हर हाल में 31 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जायेगा |
  • नियुक्ति पत्र मिलने के एक हफ्ते के अंदर जॉइन करना होगा। इसके लिए संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मूल प्रमाण पत्रों को जमा करना होगा। यहां प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण अवधि तक मानदेय दिया जाएगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी 10 जिलों में पात्र है तो उसे उन सभी जिलों से प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। हालाकि उसे एक हफ्ते के भीतर किसी एक जिलों में जॉइन करना होगा।
  • नियुक्ति पत्र मेरिट सूची में शामिल उन्हीं अभ्यर्थियों को जारी किये जाएंगे जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 में सामान्य वर्ग के अंतर्गत न्यूनतम 70 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग में कम से कम 65 फीसद अंक मिले हों।
  • अब तक हुई तीन चरणों की काउंसिलिंग में कई जिलों में आरक्षित वर्ग के कट आफ अंक 65 फीसद अंक से कम गए हैं। वहीं कुछ जिलों में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 70 प्रतिशत अंक से कम गई है। काउंसिलिंग करा चुके ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं जारी किए जाएंगे। ऐसे में सीटें कुछ सीटें खाली रह जाने के आसार हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन किया जाएगा। यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो कोर्ट को यह सूचित कर दिया जाएगा।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news