Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक भर्ती में डीएड वाले भी शामिल होंगे : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती updates

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइमरी स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती में डीएड (विशेष शिक्षा) डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों के ऑनलाइन फार्म भी स्वीकार करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने देवेंद्र नारायण पांडेय व 93 अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।

कोर्ट ने कहा कि 12 दिसम्बर 2104 एवं 13 दिसम्बर 2014 के विज्ञापन के तहत प्राथमिक विद्यालयों की सहायक अध्यापक भर्ती में 29 जुलाई 2011 को संशोधित एनसीटीई की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना के तहत दावा करने वाले याचियों के ऑनलाइन फार्म स्वीकार किए जाएं। याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने कोर्ट को बताया कि पूर्व में 10 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में डीएड (विशेष शिक्षा) को बीटीसी के साथ नियुक्ति के लिए योग्य घोषित किया है। ऐसे में डीएड डिप्लोमाधारी 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य हैं।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news