Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सड़क पर उतरे टीईटी अभ्यर्थी , न्यूनतम अनारक्षित कट ऑफ वालों को नियुक्ति पत्र देने की मांग

सुल्तानपुर। टीईटी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को डीएम और बीएसए को ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सुप्रीम कोर्ट से निर्धारित न्यूनतम अनारक्षित कट ऑफ वालों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की। संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को अमेठी जिलाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारी तिकोनिया पार्क में इकट्ठा हुए। अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रही है। मोर्चा के पास प्रदेश के करीब सात हजार फर्जी अंकपत्र वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार है, जिसे अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश किया जाएगा। शैलेष उपाध्याय ने कहा कि 25 फरवरी को सुनवाई के दौरान पांच प्रतिशत मेरिट कम कराने पर जोर दिया जाएगा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम व बीएसए कार्यालय पहुंचकर बीईओ कार्यालय को दिया। पदाधिकारियों ने मांग की है कि न्यूनतम मेरिट तक के कट ऑफ जारी करते हुए नियुक्ति पत्र वितरण किया जाए। इस मौके पर कृष्णा दीक्षित, अजय ठाकुर, मालती राज, संगीता वर्मा, रवि प्रकाश , राममूर्ति धुरिया आदि मौजूद रहे।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news