Advertisement

Govt Jobs : Opening

एक ही दिन में दो परीक्षा होने से रोष : सी.टेट व पीजीटी की परीक्षा एक ही दिन

संभल। सी.टेट व पीजीटी की परीक्षा एक ही दिन होने से परीक्षार्थी एक ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिससे उनमें रोष व्याप्त हैं। परीक्षार्थियों ने एक परीक्षा की तिथिहटाए जाने की मांग की है।सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन देहली और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एक ही दिन व एक ही समय पर परीक्षाएंरखी है।
हिंदूपुरा खेड़ा मोहल्ला निवासी उस्मान ने बताया कि सी.टेट की परीक्षा 22 फरवरी की सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं पीजीटी कामर्स की परीक्षा इसी तारीख की सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तकहोगी। परीक्षार्थियों को एक परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। जिससे उनमें चिंता बनी हुई है। परीक्षार्थियों ने एक परीक्षा की तारीख हटाए जाने की मांग की है।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news