Breaking Posts

Top Post Ad

6645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

निरस्त होगी कला, संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के तहत संगीत और कला विषयों के अध्यापकों की भर्ती निरस्त होगी। शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षकों की भर्ती पहले ही निरस्त की जा चुकी है। नियमावली में संशोधन के बाद ही इन विषयों के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 6645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती के तहत कला विषय के शिक्षकों के 490, संगीत विषय के 39 और शारीरिक शिक्षा के 215 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी। मंडल स्तर पर होने वाली इस भर्ती में कला और संगीत विषयों के शिक्षकों के चयन के लिए कट ऑफ मेरिट नहीं जारी की जा रही है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने बताया कि एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की नियमावली में संगीत और कला विषय के शिक्षकों के चयन के लिए वेटेज के जो मानक निर्धारित हैं, उनके आधार पर कट ऑफ मेरिट तैयार कर पाना तकनीकी वजहों से संभव नहीं हो पा रहा है।
इसी वजह से 2011 में भी इन विषयों के शिक्षकों की भर्तियां नहीं हो पायी थीं। उन्होंने कहा कि कला और संगीत विषयों के एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती निरस्त की जाएगी। नियमावली में संशोधन के बाद ही दोनों विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

Facebook