Advertisement

Govt Jobs : Opening

लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा प्रशासन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: जिले में 13 सितंबर को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। प्रभारी जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गुरुवार को अधिकारियों को चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में व्यवधान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 114203 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियो में होगी। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को शातिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गड़बड़ी के लिए वे ही उत्तरदायी होंगे। तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे समय से परीक्षा आरंभ कराएं तथा दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता संज्ञान में आती है तो उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी गण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news