Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

चयन बोर्ड में भी उजागर होने लगी गड़बड़ियां : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा का पूरी परिणाम अभी नहीं आया है लेकिन गड़बड़ियां उजागर होने लगी हैं। बोर्ड पर आरोप लगाया गया है कि महज तेरह सवाल हल करने पर भी एक अभ्यर्थी को पास कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
टीजीटी-पीजीटी परीक्षा को लेकर चयन बोर्ड की फजीहत शुरू से ही होती रही है। पीजीटी की एक परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। सदस्यों के अभाव में बोर्ड का काम पहले ही ठप पड़ा है। तीन सदस्यों के काम करने पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बोर्ड ने चार विषयों का परीक्षाफल घोषित कर दिया। इसके बाद ही अनियमितताओं के आरोप शुरू हुए हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को इस बाबत शिकायत भेजी गई है। इसमें बोर्ड में ही पदस्थ एक अधिकारी पर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की जांच कराई जानी चाहिए। क्योंकि इस तरह के कई मामले सामने आ सकती है। अभ्यर्थियों की ओर से बोर्ड को भी शिकायती पत्र दिया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news