Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

प्रशिक्षु शिक्षक 3 से करेंगे कार्य बहिष्कार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षा मित्रों के बाद अब प्रशिक्षु शिक्षक कार्य बहिष्कार करेंगे। टीईटी पास प्रशिक्षु शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी लेकिन उन्हें अभी तक न तैनाती मिली है और न मानदेय। इसी से नाराज होकर उन्होंने तीन अक्टूबर से बहिष्कार का निर्णय लिया है। उसके बाद पांच अक्टूबर को वह विधान भवन का घेराव करेंगे।
प्राइमरी स्कूलों में 72 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 59 हजार को नियुक्ति पत्र आठ महीने पहले ही मिल गए थे। उसके बाद उनका छह माह का प्रशिक्षण होना था। इन्हें स्कूल आवंटित कर प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान साढ़े सात हजार रुपये मानदेय दिया जाना था। छह महीने की बजाय आठ महीने प्रशिक्षण हो गया।

प्रशिक्षण के बाद परीक्षा कराई गई, जिसमें वे पास हो गए। इसके बावजूद अभी तक प्रशिक्षु शिक्षकों को सिर्फ तीन महीने का मानदेय मिला है। अभी तक उनको यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मूल तैनाती कब और कहां दी जाएगी। ऐसे में उनको न तो पूर्णकालिक शिक्षक का वेतन मिल रहा है और न चार महीने से प्रशिक्षु शिक्षक का मानदेय। इस मुद्दे पर रविवार को टीईटी उत्तीर्ण प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। संघ के प्रदेश महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि शिक्षक तीन अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। उसके बाद पांच अक्टूबर को विधान भवन का घेराव करेंगे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news