Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों के समायोजन मामले में दर्जनों याचिकाओं की सुनवाई सात सितम्बर को : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

इलाहाबाद। एक लाख 75 हजार शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के सरकारी निर्णय की वैधता के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता तथा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पूर्णपीठ कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन मामले में हाईकोर्ट को सभी लंबित याचिकाओं पर अन्तिम निर्णय लेने को कहा था। इस पर यह पूर्ण पीठ सुनवाई कर रही है। शिवम राजन सहित दर्जनों याचिकाओं की शुक्रवार को सुनवाई शुरू हुई। सात सितम्बर को भी सुनवाई जारी रहेगी। राज्य सरकार ने स्नातक शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देकर प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक नियुक्त करने की योजना तैयार की है। कई शिक्षामित्र टीईटी पास हैं तो कई अभी तक टीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाये हैं।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news