Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों ने रेल राज्य मंत्री से लगायी गुहार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर समायोजित एक लाख बहत्तर हजार शिक्षको को उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रद्द किये जाने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ, ग़ाज़ीपुर का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राम प्रताप यादव के नेतृत्व में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि सुनील सिंह से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश के समस्त शिक्षामित्रों के समक्ष जीवन मरण का संकट उत्पन्न हो गया है। दर्जनो शिक्षामित्र उच्च न्यायालय के इस अव्यवहारिक निर्णय से क्षुब्ध होकर आत्महत्या भी कर चुके है। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने रेल राज्य मंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाया कि पूरे प्रदेश के शिक्षा मित्रों को पुनः शिक्षक के पद पर समायोजित कराने की कृपा करे। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से डॉ. दीनानाथ यादव, सुरेन्द्रनाथ चौबे, मुन्ना सिंह यादव, संतोष यादव, जंगबहादुर, लक्ष्मीकांत, मनोज यादव, सुरेश यादव, प्रमोद यादव, कंचन यादव, सीमा राय, हुश्नबानो, पंकज देवी, सुनीता यादव आदि प्रमुख थे।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news