Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गणित और विज्ञान नियुक्ति पत्र उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मांगी नियुक्ति : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शामली। चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित व विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की।

जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चयनित गणित और विज्ञान के सहायक अध्यापकों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम ओपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवगत कराया कि माननीय उच्च न्यायालय ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक अधिकारियों को 21 सितंबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक गणित और विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों को बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए हैं। ज्ञापन में चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के गणित, विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों ने बताया कि दूसरे जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अंकित मलिक, अरुण कुमार, रवि कुमार, रजत वर्मा, अनुज कुमार, अंकित कुमार, सुरेंद्र कुमार, जयदेव मलिक, शालू सिरोही, सोनिया मलिक आदि मौजूद रहे।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news